नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तरबगंज : चोरो ने बनाया मार्वल की दुकान को निशाना, बारदात कैमरे मे हुई कैद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 799 views

रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थानाक्षेत्र के सेझिया ग्रामपंचायत के हाईवेरोड पर खुली मार्बल की दुकान को चोरो ने अपने निशाने पर ले लिया और रात मे बुलेरो गाड़ी पर दुकान के सामने रखा मार्बल पत्थर उठा ले गए।बारदात कैमरे मे कैद हो गई है।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत सेझिया के सामने तरबगंज नवाबगंज हाईवेमार्ग पर मार्बल की दुकान खुली है जिसकी दूरी तरबगंज थाने से मात्र 1000 मीटर है वही सामने तरबगंज का सरकारी खाद्यान्न गोदाम व बजाज गन्ना तौल सेंटर भी है दुकान पीएम बिल्डर्स के नाम से है जिसको चोरो ने निशाने पर लेलिया और मार्बल की दुकान से 20 सीट मार्बल जिसकी कीमत लभग 25 हजार रूपए से अधिक थी।जो मंगलवार की बीती रात लगभग 3से 4बजे के बीच बोलेरो गाड़ी से उचक्के चोर ने कैमरे के सामने से 20 मार्बल पत्थर एक-एक करके बोलेरो गाड़ी पर लाद कर रफूचक्कर हो गए।पूरी बारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई दुकान मालिक सब्यसाची मिश्रा को सुबह चोरी के घटना की जानकारी हुई कैमरे की क्लिप के साथ थाना तरबगंज में लिखित सूचना देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है स्थानीय लोगो ने बताया कि दुकान के 1किमी पर तरबगंज थाना है और सामने सरकारी खाद्यान्न गोदाम और गन्ना तौल सेंटर व कई छोटे बड़े प्रतिष्ठान और दुकानें भी है साथ-साथ पर्याप्त लाइट और हाईवे पर पुलिस का आवागमन होने से चोरी की आशंकाएं लोगों में नहीं थी।
इस प्रकरण में थाना प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि चोरी कि शिकायत मिली है मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!