नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

होली खेलने के बाद रोहित अपने दोस्तों के साथ तालाब में गया नहाने,नाव पलटने से डूबकर मौत

1 min read

 3,301 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी( गोंडा )खोड़ारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मन्नीजोत डिवलीडीह गांव में बुधवार को तालाब पर दोस्तों के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। मृत युवक का नाम रोहित जायसवाल है। इस दर्दनाक घटना से गांव में होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक रोहित जायसवाल अपने 6 दोस्तों के साथ होली खेल रहा था की होली खेलते खेलते गांव के ही समीप नानह तालाब पर नहाने लगे इस दौरान मछुआरों की नाव लेकर अपने दोस्तों के साथ तालाब में घूमने लगा अचानक गहरी पानी में नाव पलट गई। जिसे नाव पर सवार सभी बच्चे डूबने लगे। उसके साथ मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उसके बाद उन्होंने शोरगुल मचाया तो तालाब पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला आनन-फानन में सीएचसी केंद्र बभनजोत पर ले गए जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने रोहित जयसवाल 18 वर्षीय पुत्र जग प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जिससे होली की खुशियों में डूबे गांव देखते ही देखते कोहराम मच गया। मृतक युवक के दादी मायावती के मुताबिक गांव के ही लड़के विजय कुमार, अनुज, पन, जितेंद्र के साथ दोपहर को तालाब पर नहाने गया था कि वहां पर मछुआरों की नाव को लेकर तालाब में घूमने लगा गहरे पानी में नाव पलट गई जिस यह बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि मैं किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहती हूं।इस बावत गौरा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि मुझे इस संबंध में कोई सूचना नहीं है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!