नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सचदेवा एकेडमी के चार छात्र अव्वल, अखिल विश्व गायत्री परिवार के समन्वयक ने किया पुरस्कृत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,525 views

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सचदेवा एकेडमी के चार छात्र अव्वल, अखिल विश्व गायत्री परिवार के समन्वयक ने किया पुरस्कृत

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव

अखिल विश्व गायत्री परिवार,शांति कुंज, हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सचदेवा एकेडमी के चार विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ.अनूप कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में नगर समन्वयक अशोक वर्मा एवं हर्षित सोनी ने सचदेवा एकेडमी परिसर में परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले माही सिंह, रितेश यादव, सृष्टि तिवारी तथा ताबिश रज़ा को मेडल पहना कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। समन्वयक अशोक वर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि सम्पूर्ण विश्व में लगभग २५ करोड़ अनुयायियों के सरपरस्त अखिल विश्व गायत्री परिवार विश्व बंधुत्व के लिए समर्पित है।पापाचार, दुराचार, भ्रष्टाचार सहित अनेक दुर्गुणों से छुटकारा पाने तथा संस्कार युक्त वातावरण का सृजन करना ही गायत्री परिवार का ध्येय है। माता-पिता और गुरुजनों की सेवा और आदर के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाखों विद्यार्थियों को आच्छादित करने के दृष्टिगत भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से सम्पूर्ण सृष्टि में संदेश दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गोंडा जिला स्तर पर कुल ९ विद्यालयों के लगभग डेढ़ हजार छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में हिस्सा लिया। संख्या बल में कर्नलगंज प्रथम और नवाबगंज के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सचदेवा एकेडमी के चार विद्यार्थियों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में सफलता हासिल की है। इस मौके पर नगर समन्वयक अशोक वर्मा ने सचदेवा एकेडमी के प्रबंध निदेशक सतपाल सिंह सचदेवा एवं प्रधानाध्यापिका तलत रिज़वी को भी सम्मानित किया। गायत्री परिवार द्वारा एकेडमी की को-ऑडिनेटर खुशनूद फातिमा एवं प्रवक्ता मनोज कुमार यादव को परीक्षा में सकारात्मक सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी क्रम में परीक्षा से शिरकत करने वाले ४३ छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर हौसला अफजाई की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!