नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं —घनश्याम जयसवाल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,029 views

हनुमान शरण पांडेय

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन घनश्याम जायसवाल ने प्राथमिक विद्यालय पूरे घीसीराम पहुंचकर छात्रों को पर्यावरण और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी तथा विद्यालय में अध्यापकों के साथ भोजन का स्वाद चखा। छात्रों के साथ अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं भेंट की।

पेड़ पौधों से प्राण दाता वायु ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। बिना ऑक्सीजन के जीवन संभव नहीं है। पीपल बरगद 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं अन्य पौधे दिन में ऑक्सीजन देते हैं और रात में कार्बन डाइऑक्साइड निकालते हैं। इसीलिए पीपल और बरगद को देव वृक्ष पूजनीय माना जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है वह पेड़ पौधों की हिफाजत करें और अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें। उक्त विचार सामाजिक कार्यकर्ता व जनपद गोंडा के ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन घनश्याम जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं।
घनश्याम जायसवाल ने छात्रों को स्वच्छता पर जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अपनाने से बीमारी दूर भागती है। घरों के आसपास स्वच्छता होने पर परिवार के लोग खुशहाल होते हैं। जहां पर स्वच्छता होता है वहां पर लक्ष्मी का आगमन होता है। और जहां पर स्वच्छता नहीं होता है वहां पर नाना प्रकार की बीमारी लगी रहती है और घर की लक्ष्मी यानी रुपया दवाओं के खरीदारी में समाप्त हो जाता है । यदि परिवार को खुशहाल देखना चाहते हैं तो स्वच्छता अपनाएं और अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें। छात्रों को उन्होंने सीख देते हुए कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर है इसलिए विद्यालय में साफ सफाई के साथ-साथ अनुशासन में रहकर पढ़ाई कर बच्चे उत्तम चरित्र का निर्माण करते हैं और आगे चलकर यही छात्र ऑफिसर बन जाते हैं । इसलिए नियमित अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने की सलाह बच्चों को दी । यहां के प्रधानाध्यापक राजू सिंह सहित सभी अध्यापकों के साथ दोपहर का भोजन का स्वाद चखा। छात्र के साथ अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!