नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नैतिक मूल्यों, आदर्शों व सामयिक विषयों पर चर्चा से बच्चों में नैतिकता आती है — –सांसद बृजभूषण शरण सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,521 views

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /क्षेत्र के सिरसा गाँव में स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फातिमा मेमोरियल एजुकेशनल इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मो. कलीम और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह एवं क्षेत्र के तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा की इंद्रधनुषी छटा बिखेरी। कार्यक्रम में उपस्थित हर व्यक्ति बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो उठा। सांसद कैसरगंज ने शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देते हुए उनकी हौंसला अफजाई की।
इस अवसर पर सांसद ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा प्रदर्शित नैतिक मूल्यों, आदर्शों समसामयिक विषयों, बच्चों में नैतिक मूल्यों की विकसित करने में माता-पिता तथा शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य,प्रतिभागियो,शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ।इस दौरान एसएमआई संस्थान के प्रबंधक डॉ हाफिज अली, एम आई एम जिला अध्यक्ष सैफ खान मीरू , प्रधानाध्यापक दौलत यादव, रमेश प्रताप सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंथन गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापक श्री ओम प्रकाश दुबे, स्काउट ट्रेनर अध्यापक मोहम्मद तुफैल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!