मोहम्मद सुलेमान
गोंडा( युगनाव टाइम्स लाइव ) उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा के थाना मोतीगंज पुलिस ने शनिवार शाम को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ शनिवार शाम मोतीगंज बाजार कस्बा रेलवे स्टेशन विद्या नगर पीपल तिराहा सहित अन्य स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व बाजार वासियों तथा क्षेत्र वासियों को जागरुक करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिया
पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर मोतीगंज पुलिस ने आगामी होली एवं शबे बारात त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में पैदल गस्त कर क्षेत्र वासियों को जागरूक करते हुए बताया की सभी लोग आगामी होली और शबे बारात त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए अगर इसमें कोई भी व्यक्ति रंग में भंग डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी