नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आखिर किसने लेखपाल से मारपीट कर फाड़ दिए अभिलेख, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

1 min read

 2,750 views

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत के मामले में पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ मारपीट, गाली – गलौज करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला थाना कोतवाली देहात के राजस्व गांव धनोहरी का है,जहां लेखपाल अजीत कुमार को संपूर्ण समाधान में आई शिकायत के संबंध में भूमि की पैमाइश करने गए थे। इस दौरान वहां पर शिकायतकर्ता अब्बास अली व तीन अन्य आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और अभिलेख फाड़ दिये। लेखपाल अजीत कुमार ने पुलिस को दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाते हुए बताया कि वह वर्तमान में वकठोरवा तहसील सदर गोण्डा में कार्यरत है। गुरुवार दो मार्च को दोपहर करीब 12 बजे भूमि की पैमाइश करने धनोहरी राजस्व गांव पहुंचे थे। इसी दौरान अब्बास अली पुत्तन पुत्र यूसुफ, अरमान पुत्र इकबाल व शहरबानो पत्नी अब्बास अली ने उन पर अपने अनुसार सीमांकन करने का दबाव डाला। जब लेखपाल ने नियमानुसार ही काम करने की बात कही तो चारों आरोपियों ने लेखपाल के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लेखपाल के साथ मारपीट भी की गई, इससे उनको चोट भी आई, इसके अलावा उन्हें जाति सूचक शब्द भी कहे गए। लेखपाल अजीत कुमार जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागे। लेखपाल ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 332, 353, 504, 506, 427, 392 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुकदमा लिखने के कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपी अब्बास अली को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!