नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सात दिवसीय विराट क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का ग्राम प्रधान ने किया उद्घाटन

1 min read

 561 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / ब्लाक पंडरी कृपाल के अंतर्गत ग्राम सभा बेलावां में सात दिवसीय विराट क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का ग्राम प्रधान रामलाल द्वारा उद्घाटन किया गया। ग्राम प्रधान रामलाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष ग्राम सभा बेलावां में विराट क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया गया और क्षेत्र से आए हुए संभ्रांत व्यक्तियों को फूल माला पहना कर लोगों का मुंह मीठा किया गया उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के जितने युवा लड़के हैं उनको प्रोत्साहित करने के लिए टूर्नामेंट शुरू कराया गया है और ग्राम सभा के युवा लड़के टूर्नामेंट में भाग लेते हैं तो उनके लिए निशुल्क सेवा है। अगर बाहर की टीम क्रिकेट खेलती है तो उनके लिए एंट्री फीस है यह योजनाएं सार्वजनिक हैं और सफलतापूर्वक जनता का सहयोग भी मिल रहा है और अपेक्षा भी करते हैं कि आसपास के लोग उत्साहित होंगे और क्रिकेट खेलने के लिए एंट्री लेंगे और यह कार्यक्रम में बड़े स्तर पर कराने का प्रोग्राम है उन्होंने बताया कि प्रशासन से हमारी मांग है जो क्रिकेट टूर्नामेंट खेल में टीम जीतेगी उसे जिला लेवल पर मैच कराया जाए इस मौके पर ग्राम प्रधान के अलावा क्रिकेट टीम के अध्यक्ष रिहान, उपाध्यक्ष संदीप कुमार कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सहित अन्य लोग व खिलाड़ी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!