नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर किसानों ने कृषि उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन,मांगा मुआवजा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,379 views

नवाबगंज (गोण्डा) क्षेत्र के गैलन ग्रंट गाँव के दर्जनों किसानों ने खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर कृषि विभाग के उप निदेशक को प्रार्थनापत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। गांव के संतराम, पित्तरदीन, हरिद्वार, गोलहई, जंगली, भुलई, रामलौटन, केशवराम, जालपा, राजपता, राम केवल, पाटन, केवल, रामसेवक, रामनिवास, श्रीकांत, लाला, बद्री आदि सैकड़ों किसानों ने बताया कि वह सभी गाटा संख्या 873 के सह खातेदार हैं ।इन सैकड़ों किसानों का कहना है कि पिछले कई सालों से उनकी जमीन जलमग्न हो जाती है जिससे फसलें नष्ट हो जा रही है। इन सभी किसानों की आय का एकमात्र साधन कृषि है। फसल नष्ट होने के कारण परिवार का भरण-पोषण भी राम भरोसे है। इन सभी किसानों ने उप निदेशक कृषि विभाग को प्रार्थनापत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है ।इस संबध में कृषि उपनिदेशक प्रेम ठाकुर ने कहा कि यह मामला राजस्व विभाग का है किसानों को अपनी समस्या राजस्व विभाग के आला अधिकारियों को बतानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!