नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा में फैमिली आईडी को लेकर कार्यशाला का आयोजन,एक परिवार एक पहचान’ सरकार की महत्वपूर्ण योजना, लाभार्थियों को शत प्रतिशत मिले योजनाओं का लाभ– जिलाधिकारी

1 min read

 2,191 views

  1. गोण्डा( युगनव टाइम्स लाइव) जनपद  में फैमिली आईडी “एक परिवार एक पहचान” की कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल पर “एक परिवार एक पहचान” प्रमाण पत्र कैसे निर्गत किया जाए, इसका प्रशिक्षण दिया।
    कार्यशाला में ईडीएम ने बताया कि फैमिली आईडी प्राप्त करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम फैमिली आईडी जेनरेट करने व सत्यापन करने की पूरी प्रक्रिया ई-डिस्ट्रिस्ट पोर्टल की भांति होगी। शहरी क्षेत्रों में संबंधित लेखपाल, एसडीएम और ग्रामीण क्षेत्रों में सेक्रेटरी और बीडीओ के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षण में इस योजना के बारे में विस्तार से बताया गया कि यदि परिवार के पास पूर्व में राशन कार्ड उपलब्ध है तो फैमिली आईडी पोर्टल पर आधार नम्बर के साथ लॉगिन करने पर यह मैसेज प्रदर्शित होगा कि आपके परिवार की फैमिली आईडी उपलब्ध है। आवेदक दिये गये टैब पर क्लिक कर अपना फैमिली आईडी प्रिंट और डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार यदि परिवार के पास राशनकार्ड उपलब्ध नहीं है तो सर्वप्रथम फैमिली आईडी पोर्टल पर मोबाइल नम्बर एवं आधार संख्या दर्ज करने पर मैसेज प्रदर्शित होगा कि आपके परिवार की फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है।_

    *फैमिली आईडी महत्वपूर्ण और उपयोगी, सत्यापन में ना बरती जाए लापरवाही*

    कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान सरकार की अति महत्वपूर्ण एवं आम जनमानस के लिए उपयोगी योजना है। सरकार की लाभार्थी परक योजनाओं से जो लोग वंचित हैं, उन्हें फैमिली आईडी की सहायता से परिवार के सभी पात्र लोगों को सरकार की लाभार्थी परक योजनाओं का दिया जाएगा। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान के प्राप्त हो रहे आवेदन को तत्काल जांच कराते हुए निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी पोर्टल पर आने वाले आवेदनों के सत्यापन में विशेष ध्यान दिया जाए इसके सत्यापन में थोड़ी सी भी लापरवाही न बरती जाए। सेक्रेटरी व लेखपाल कोई भी जांच पूर्वानुमान के आधार पर ना करें वे स्वयं भौतिक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट लगाएं। साथ ही संबंधित बीडीओ व एसडीएम अपनी आख्या लगाने से पहले पूरी तरह से संतुष्ट हो लें। उनके स्तर से कोई भी लापरवाही न बरती जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मौली भी मौजूद रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!