आशीष तिवारी नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / कस्बे के पडाव मोहल्ले में आमने-सामने दो बाइक सवार टकरा गये जिससे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के कहरान मोहल्ला निवासी मो. नफीस पुत्र मो. नजीर किसी कार्य से जा रहा था कि पडाव मोहल्ला स्थित गोनार्द हॉस्पिटल के पास वह सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए जंहा उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया।