सोनबरसा आज्ञाराम मनकापुर कम कमपोजिट विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर पेश की मिसाल,शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया खुश होकर छात्रों को दिए उपहार
1 min read
1,023 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव / जिले के मनकापुर तहसील अंतर्गत आने वाले सोनबरसा आज्ञाराम मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के चित्रों को बनाकर देश की मिसाल बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सभी ने बच्चों को दिया धन्यवाद और कहा बच्चे देश के भविष्य ते हैं पढ़ाई के साथ-साथ कला भी सीखना चाहिए वही इससे खुश होकर उक्त विद्यालय के शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया ने बच्चों को उपहार स्वरूप पेंसिल कागज कलम उपहार स्वरूप दिया उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया कि हमारे यहां पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई के समय पढ़ाई करते हैं और जब स्कूल को छुट्टी होती है तो कागज और कलम उठाकर बच्चे विभिन्न प्रकार के चित्रों को बनाकर लोगों को आकर्षित करते हैं और लोग भी इस चित्र को सोशल मीडिया फेसबुक पर देख कर उक्त स्कूल के बच्चे की सराहना करते हैं और कहते हैं कि यह बच्चे देश के भविष्य हैं और आगे चलकर अपने जिले तथा अपने मां-बाप व देश का नाम रोशन करेंगे।
