नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सतचंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा

1 min read

 1,383 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / श्री चंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया और गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। झंझरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा भमैचा में ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों के सहयोग से श्री चंडी महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया और क्षेत्र के लोगों द्वारा धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। अयोध्या धाम से आए हुए आचार्य कृपा शंकर मिश्र ने बताया कि ग्रामसभा भमैचा में क्षेत्रवासियों व ग्राम वासियों के सहयोग से श्री चंडी महायज्ञ व संत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह है यज्ञ समस्त सनातन धर्मियों का है और मानव कल्याण के लिए है। धर्म की जागृति व सनातन धर्म की उत्थान के लिए है। उन्होंने बताया कि श्री चंडी महायज्ञ का उद्देश्य है कि समाज का क्षेत्र का और पूरे राष्ट्र का सनातन कल्याण की भावना को लेकरके इस यज्ञ के पावन शोभायात्रा में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी बड़े उत्साह के साथ सरयू तट (पथरी) पर जल भरने के लिए सब लोग जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी शुक्रवार से 4 मार्च तक अनव्रत 9 दिन तक अलग-अलग तरीकों से संत महात्माओं का आगमन होगा और यहां पर भगवान की पावन दिव्य गौरव गाथा का लोग आनंद लेंगे। दिन के समय में भगवान का चारों वेद के माध्यम से पूजन होगा। कलश यात्रा के दौरान इस कार्यक्रम के संचालक कुंज बिहारी शुक्ला, प्रबंधक शिव कुमार शुक्ला, अध्यक्ष रामप्रकाश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सहित महिलाएं पुरुष एवंव बच्चे शामिल रहे और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!