सभ्यता और शांति से मनाएं त्यौहार, पुलिस पूरी तरह है तैयार
1 min read
1,094 views
सभ्यता और शांति से मनाएं त्यौहार, पुलिस पूरी तरह है तैयार
नवाबगंज/ गोंडा युगनव टाइम्स लाइव
अमन का गुलशन है नवाबगंज यहां आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें। एक दूसरे का सम्मान करते हुए पर्व हर्ष और उल्लास पूर्वक पर्व मनाए। किसी अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखें। उक्त विचार थाना प्रांगण में होली और शबे बरात को लेकर आयोजित शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल नवाबगंज करुणाकर पांडे ने व्यक्त किया। होली के पर्व पर प्रशासनिक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीजे अनुमति और सीमित दायरे में बजाएं। होली के हुड़दंग में होश न खोयें। शबे बरात अदब और एहतेराम के दायरे में मनाए। नगर के संभ्रांत सज्जनों, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं की उपस्थिति में नवाबगंज पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने, अप्रिय घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में करुणाकर पांडे ने कहा कि पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हल्का वार जनप्रतिनिधियों से संपर्क करेगी। बीट पुलिस, मोबाइल पुलिस पर्व पर पैनी नजर बनाए रखेगी। किसी भी दशा में किसी भी शरारती तत्व को अमन के गुलशन नवाबगंज में खलल डालने नहीं दिया जाएगा। यदि किसी में कोई अशांति फैलाने की कोशिश की तो नवाबगंज पुलिस सख्ती के साथ पेश आएगी। बैठक में प्रधान रिशु श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अलीम प्रधान, गंगाराम यादव सहित नवाबगंज थाने के क्राइम स्पेक्टर अरविंद यादव, कस्बा प्रभारी योगेश प्रताप सिंह, चौकी ढेमुआ घाट प्रेमचंद गुप्ता, अखिलेश चौरसिया, उत्कर्ष राय, रजनीश कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे।
