नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा : युवक की निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 924 views

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम पिटाई का एक लाइव वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दबंग युवक एक युवक की लात-घूंसों और डंडे से पिटाई करते नजर आ रहे हैं और पीड़ित युवक उनसे हाथ-जोड़कर रहम की भीख मांगते नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना क्षेत्र के मंहगूपुर गाँव के रहने वाले मो. इजाजत अंसारी पुत्र मो. इस्लाम ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बीते रविवार शाम करीब 05 बजे वह अपने खेत से घर वापस आ रहा था कि रास्ते में विशनोहरपुर गाँव में स्थित लखनलाल शरण स्कूल के पास विपक्षी ननकऊ यादव, सुमित सिंह, भानू सिंह, अवध किशोर पुत्रअज्ञात निवासी विशनोहरपुर थाना नवाबगंज पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे और मना करने पर लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। इस निर्मम पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है जिससे वह संतुष्ट नहीं है और अब वह आला-अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायेगा। युवक ने बताया कि पिटाई का वीडियो विपक्षियों के सहयोगी द्वारा वाहवाही कराने के लिए बनाया गया था जो अब जमकर कई सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!