नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पक्की सड़क पर अतिक्रमण से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,097 views

अलावल देवरिया( गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव ।विधायक निधि से कराए जा रहे डामर रोड पर अतिक्रमण व अवरुद्ध किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने धानेपुर पुलिस से की है।ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शिकायती प्रार्थनापत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत पूरे तेंदुआ के मजरा झगरू पुरवा में विधायक निधि से रोड का कार्य कराया जा रहा है।जिसपर जयराम व परमेश्वर पुत्रगण भगवती द्वारा दबंगई करके लगभग 30 फुट चकरोड जो पूर्व में प्रधान इकबाल खां द्वारा पटाया गया था उसपर अतिक्रमण करके घूर,राखी,पाती आदि रखकर कब्जा कर लिए हैं।
जिससे करीब पच्चीस घरों का रास्ता अवरुद्ध हो रहा है।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत धानेपुर पुलिस से की थी।लेकिन कई दिन बीत जाने पर जब उचित कार्रवाई न हुई तो गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर त्वरित कार्रवाई की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!