मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) थाना तरबगंज के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी भानपुर के चौकी प्रभारी द्वारा रविवार शाम चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया
चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने चौकी क्षेत्र के पकड़ी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए क्षेत्रवासियों से कहा की आप लोगों को अगर कोई भी परेशानी हो या होती हो तो अपनी परेशानी हमें बताएं अगर कोई भी अराजक तत्व या अपराधी किस्म का व्यक्ति आप लोगों को परेशान करने की कोशिश करता हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा अपराधी की जगह सिर्फ जेल है वह चाहे जो भी हो और कितना पहुंच वाला क्यों ना हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।