मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज – गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )थाना क्षेत्र के कहोबा पुलिस चौकी अंतर्गत शनिवार 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर तथा आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार अपने हमराही सिपाहियों के साथ मेला स्थल पर तैनात रहे
थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया कि शनिवार अट्ठारह फरवरी को थाना क्षेत्र के जूगेश्वर नाथ काजी देवर स्थित मंदिर पर लगने वाले मेला स्थल का थाना अध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था अमन चैन बनाए रखने के लिए तैनात रहे उन्होंने कहा कि आज अब तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और मेला तथा जलाभिषेक को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेला कमेटी तथा मंदिर कमेटी के सदस्यों को भी जागरूक किया गया है और कहा गया है कि सभी लोग पुलिस का सहयोग करें और शांति व्यवस्था के साथ मेला स्थल पर जलाभिषेक के दौरान कोई भी किसी भी भक्तजन को परेशानी ना हो सभी लोग सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।