नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पानी छिड़कने पर धुआं का निकलना एक वैज्ञानिक कारण, ना कि जादू

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,154 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव / मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में बीरबल साहनी विज्ञान क्लब सोनबरसा विपनेट भारत सरकार(VP-UP0199) के बैनर तले क्लब समन्वयक बलजीत सिंह कनौजिया ने लोगों को विज्ञान के रहस्यों से परिचित कराया तथा विभिन्न प्रयोगों द्वारा दिखाया कि तमाम सारे ऐसी क्रियाएं लोगों के द्वारा करके दिखाई जाती हैं, जिसे लोग देखकर अचंभित हो जाते हैं और उसे किसी जादू, टोने-टोटके, भूत-प्रेत आदि के कारण हुआ मान लेते हैं। जो कि वास्तव में सही नहीं है। हर एक क्रिया के पीछे एक वैज्ञानिक कारण छुपा होता है। विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को शिक्षक ने स्पष्ट किया। समन्वयक ने कई प्रयोगों जैसे की चलनी में पानी रोकना, हल्दी लगे कपड़े का साबुन रगड़ते ही लाल हो जाना, पानी छिड़कने पर धुआं का निकलना, बोतल का ढक्कन खोलते ही नीचे से पानी का निकलना और ढक्कन बंद करते ही पानी का रुक जाना मानो बोतल में छेद ही नहीं, पानी में डुबोने पर भी रुमाल का ना भीगना आदि रहस्यों से पर्दा उठाते हुए बताया कि यह कोई जादू नहीं है। हर एक क्रिया के पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है न कि कोई जादू टोना या कोई मंत्र।इस अवसर पर ग्राम वासी राम लखन, रवीन्द्र कुमार, सरोज देवी, संवारी देवी, सावित्री देवी, रंजीत कुमार व स्कूल स्टाफ राम अनुज, सुरेश कुमार, अमर ज्योति शर्मा,चित्रावती मौर्य, अनुराधा मिश्रा,पूनम यादव व क्लब सदस्य शिवम्, दिनेश,खुशनाज,केश्मी, लक्ष्मी, अनामिका,आरती,दीपक, सुषमा, अर्चना, पूनम, अमरनाथ, काजल, युवराज, कमरून निशा, अंशिका, संगीता रिया, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, चांदनी,साक़िरा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!