नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनपद में शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद

1 min read

 1,279 views

शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद

मोहम्मद सुलेमान

गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव )

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा हाई स्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षा को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु समस्त परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा । इसी क्रम में तरबगंज क्षेत्र के अंतर्गत भानु प्रताप सिंह इंटर कॉलेज धनौली तथा शिव शक्ति इंटर कॉलेज पकड़ी बाजार में 16 फरवरी से चल रहे हाई स्कूल योग इंटर की बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से तथा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिले भर में पुलिस सभी कॉलेजों में तैनात की गई है

वही भानु प्रताप सिंह इंटर कॉलेज धनौली शिव शक्ति इंटर कॉलेज पकड़ी बाजार में चौकी प्रभारी भानपुर सोम प्रताप सिंह अपने हमराहीयों के साथ कॉलेज गेट पर पूरी सतर्कता के साथ शांतिपुर एवं नकल विहीन हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षा संपन्न कराने के लिए मुस्तैद रहे चौकी प्रभारी भानपुर सोम प्रकाश सिंह ने हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया शासन के निर्देशानुसार 16 फरवरी से शुरू हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पढ़ने वाले कॉलेजों में पुलिस को तैनात किया गया है जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न हो सके

चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया अगर कोई भी इस दौरान गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वह चाहे जो भी हो!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!