नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

परसपुर : जगन्नाथ प्रसाद राम मनोहर तिवारी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव के दौरान किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,487 views

कमालुद्दीन
परसपुर (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /  कस्बा स्थित जगन्नाथ प्रसाद राम मनोहर तिवारी इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव शनिवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय कुमार सिंह द्वारा ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुये दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरान्त विद्यालय में बने नव निर्मित भवन का उद्घाटन करते हुये बच्चों का मौलिक मार्गदर्शन किया ।
नीलम,अर्चना,श्रद्धा व शालिनी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ
विद्यालय की छात्राएं नीलम ,श्रद्धा,अर्चना,और शालिनी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की बहुत ही सुंदर वन्दना एवं कार्यक्रम में पधारे हुये अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत “घर मंदिर से कम नही है” प्रस्तुत करते हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

विद्यालय के प्रबंधक राममनोहर तिवारी,ताम्रकेश्वर सिंह, आर वाई मिश्रा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय एक शिक्षा का मंदिर है, जिसमे पढ़ाई लिखाई के साथ खेल कूद,व्यायाम,विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व अन्य तमाम चीजें सिखाई जाती है जिसका जीता जागता उदाहरण आप सभी के सामने है।
इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बहुत ही मनमोहक ढंग से विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम के दौरान एकांकी,राजस्थानी लोकनृत्य,देशभक्ति गीत,नाट्य मंचन,भाषण सहित अन्य लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति किया।जिसे देख उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए तथा करतल ध्वनि से प्रतिभागी बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण करने के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर सूरज सिंह अकोहरी,विपिन कुमार सिंह पिंकू,भीम सिंह,इतेंद्र सिंह गुड्डू,सन्त बहादुर सिंह पिंकू,राजू प्रधान चंगेरी,अमरेंद्र सिंह,अशोक तिवारी,राकेश सिंह,राम कुमार पांडेय,बृजेश सिंह,राम सिंह विद्यालय के प्रबंधक राम मनोहर तिवारी,प्रधानाध्यापक सुरेंद्र बहादुर सिंह,काली शरण मिश्रा,श्याम सुंदर पाण्डेय,के बी सिंह ,अमन शुक्ला,राजेश अवस्थी,मयंक तिवारी,रंजना सिंह,विद्या पाण्डेय,अंशिका तिवारी,शबाना,ज्योति मिश्रा,शिव कुमार तिवारी,अवधेश तिवारी ,टी के सिंह,आर वाई मिश्रा, वी के शुक्ला,डॉ ए के सिंह, राधेश्वर मिश्रा,पप्पू सिंह,राज कुमार तिवारी समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावकगण सहित अन्य क्षेत्रीय गणमान्यजनों के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!