नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गुमशुदा युवक की लाश गेहूं के मेड पर मिली,पुलिस जांच में जुटी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,470 views

तरबगंज ( युगनव टाइम्स लाइव ) थाना क्षेत्र के किंधौरा मजरा बघमरवा निवासी एक 24 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव घर के पास गेंहू के खेत के मेंड़ पर बरामद हुआ है।
मृतक दीपक सिंह पुत्र कप्तान सिंह के लापता होने की सूचना परिजनों ने थाने में एक दिन पहले दर्ज कराई थी।जिसमे बताया था कि मंगलवार रात 10 बजे गांव के देवी स्थान पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जो वापस नही आया।युवक की खोजबीन खुद से करने के साथ परिजन थाने का भी चक्कर काट रहे थे।
गुरुवार शाम पड़ोस की ग्राम गड़ौली क्षेत्र के मुरली धन कुट्टी के पास ग्रामीणों को गेंहू के खेत के मेंड़ पर युवक का शव मिला।जिसके बाद इसकी सूचना परिजनो को मिलते ही कोहराम मच गया।
वहीं सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक दिल्ली में रहकर रोजगार कर रहा था।जो करीब चार दिन पहले गांव आया था। लोगो के मुताबिक मृतक युवक के सिर में गंभीर घाव होने के साथ ही आंख में भी गंभीर घाव है। पुलिस लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रकरण कि जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!