नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,704 views

पूर्व प्रधान ने दबंगों पर लगाय खड़ंजा उखाड़ने का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

 

 

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र के खरगूपुर गाँव के पूर्व प्रधान ने गाँव के ही दबंगों पर खड़ंजा उखाड़ने और ईंट चोरी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार खरगूपुर गाँव के पूर्व प्रधान विजय प्रताप ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायत-पत्र में कहा कि उनके घर के दक्षिण एक रास्ता पूर्वजों के समय से कायम है,जिससे उनका और गाँव के तमाम लोगों का आवागमन होता है। इस रास्ते पर ग्राम निधि से खड़ंजा भी लगा हुआ है। गांव के ही दबंग माता प्रसाद पुत्र राम धीरज, चंद्रिका प्रसाद पुत्र माता प्रसाद और संदीप पुत्र माता प्रसाद अवैध रूप से खंडजा उखाड़ रहे हैं/ और ईंटों की चोरी भी कर रहे हैं। काफी ईंट चोरी होने के बाद पूर्व प्रधान ने एक वाद दीवानी न्यायालय में दायर किया जिसमें यथास्थिति बनाये रखने का आदेश भी पारित है। पूर्व प्रधान का आरोप है कि आदेश की सूचना कई बार उन्होंने स्थानीय थाने पर दी साथ ही पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विपक्षी गण दबंग हैं और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर विपक्षीगणों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!