नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : स्थगन आदेश के बावजूद भी सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने पर पीड़ित ने खटखटाया जिलाधिकारी का दरवाजा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,499 views

नवाबगंज (गोंडा) युवनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के ईस्माइल पुर गाँव के रहने वाले अवधेश सिंह पुत्र अंबिका सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि विपक्षीगण अभिषेक सिंह उर्फ मोनू, सूर्यभान सिंह और बृषभान सिंह द्वारा विवादित रास्ते को अवैध रूप से कब्ज़ा करने का प्रयास किये जाने पर 13 दिसंबर 2018 को पीड़ित द्वारा एक वाद सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था जिसमें न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया था। विपक्षियों को भी आदेश की जानकारी थी लेकिन अब विपक्षीगण अब पीड़ित के एकमात्र रास्ते को बंद करने पर आमादा हैं। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी अभिषेक की पत्नी सुभी सिंह एसडीएम हैं जिसके कारण न्यायालय के आदेश का पालन स्थानीय प्रशासन नहीं कर पा रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में न्यायालय के स्थगन आदेश का पालन कराने और अवैध कब्ज़े को रोकने की गुहार लगायी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!