नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दलित को गिरा कर लात घुसा से मारा, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 638 views

दलित को गिरा कर लात घुसा से मारा, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत

 

 

 

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के दत्त नगर गाँव निवासी अडवानी पुत्र राम संवारे ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सियाचंद्र मजदूरी करता था। विपक्षी ननकू चौहान पिता अज्ञात ग्राम पंचायत बनगांव थाना तरबगंज के निवासी राजगीर हैं । उसके भाई का मजदूरी पैसा ननकू चौहान बाकी थे। बीते रविवार की शाम 07 बजे विपक्षी ननकू चौहान अपने साथी रामचरन पुत्र गूंठे अपनी बाइक से दत्त नगर आये थे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब उसके भाई ने विपक्षी से अपनी बकाया मजदूरी मांगी तब दोनों लोगों में कहासुनी होने लगी बात ही बात में विपक्षी ननकू और रामचरन ने उसके भाई को जोर से धक्का दे दिया जिससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे अयोध्या जनपद के एक निजी अस्पताल में ले गए जंहा उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल लेकर पंहुचे तो वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि मृतक सियाचंद के भाई की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध हरिजन एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!