नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा,अभियुक्त गिरफ्तार 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,593 views

पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा,अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मालवीय नगर गुरूद्वारा मोड़ स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने किया खुलासा 1आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शतप्रतिशत माल बरामद। 29/30 की रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा मालवीय नगर गुरूद्वारा मोड़ स्थित विशाल मिश्रा की मोबाइल कीे दुकान का तालातोड कर चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में विशाल मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में पतारसी- सुरागरसी कर चोरी करने वाले 1आरोपी अभियुक्त रितेश पाण्डेय पुत्र अजय प्रकाश पांडे निवासी ग्राम विद्यानगर थाना मोतीगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 अदद मोबाइल फोन व मोबाइल एसेसिरीज बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल मय टीम शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!