नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मंदिर और सरकारी भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा जारी तहसील दिवस में की शिकायत 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,931 views

मंदिर और सरकारी भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा जारी तहसील दिवस में की शिकायत

 

 

 

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द के ठटिया मजरे के रहने समाज सेवी विकास तिवारी उर्फ विक्की ने तरबगंज तहसील में आयोजित तहसील दिवस में उच्च अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर मंदिर की भूमि और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को खाली कराने की मांग की है। प्रार्थनापत्र में उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के ही जैतपुर गाँव की रहने वाली लक्षमीना पत्नी स्वामीनाथ और प्रेमा देवी पत्नी किशुन ने सरकारी भूमि (नवीन परती और बंजर) के साथ ही ज्वाला रानी मंदिर की भूमि जोकि नवाबगंज गिर्द गाँव में स्थित है उस पर अवैध कब्जा कर लिया है और लगातार बची हुई जमीन पर भी अतिक्रमण कर रहीं हैं। इस संबध में स्थानीय थाने पर प्रार्थनापत्र देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय लेखपाल ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि मामले की मौके पर जाकर शनिवार को जांच की जायेगी। अतिक्रमण मिलने पर दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कारवाई की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!