नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा: सुनील शुक्ल का हत्यारा गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,740 views

गोण्डा: सुनील शुक्ल का हत्यारा गिरफ्तार

 

 

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) गुरुवार को सूर्य कुमार शुक्ला पुत्र शिव प्रसाद शुक्ला ने थाना उमरीबेगमगंज पर सूचना दी कि बीते 01.02.2023 को रात्रि करीब 10.30 बजे मेरे पुत्र सुनील शुक्ल को छीनैती की नियत से विपक्षी प्रिंस तिवारी व उसके साथी द्वारा रोककर तमंचे से फायर कर हत्या कर दी गई हैं। उक्त सूचना पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमे गठित कर थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान पतारसी-सुरागरसी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाला आरोपी अभियुक्त प्रिंस तिवारी उर्फ प्रिंस प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक सुनील शुक्ल व अभियुक्तगण की गाड़ी आमने- सामने आ जाने के कारण कहासूनी, गाली-गलौज व मारपीट होने लगी, मारपीट के दौरान अभियुक्तगण द्वारा गाडी से पेचकश निकाल कर गर्दन पर वार कर दिये जिससे सुनील शुक्ला को अन्दरूनी चोटे आयी, जिसके कारण सुनील शुक्ला की मृत्यु हो गयी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!