नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 4, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

फसल की रखवाली मोहम्मद वकील को बड़ी महंगी, छुट्टा पशुओं ने दौड़ाया, मुश्किल से बची जान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,467 views

फसल की रखवाली मोहम्मद वकील को बड़ी महंगी, छुट्टा पशुओं ने दौड़ाया, मुश्किल से बची जान

 

मोहम्मद सुलेमान

मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / सिसवरिया निवासी किसान ने बताया की बीती रात्रि हम 10-15 लोग अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे जिसमें लगभग 50 से लेकर 60 छुट्टा आवारा पशु सांड आए और हम लोगों पर एकाएक दौड़ पड़े मारने के लिए किसी तरह से सभी लोग भागकर अपनी जान बचाई /

उन्होंने बताया कि इस समय हमारे क्षेत्र में छुट्टा आवारा पशुओं का काफी आतंक है, जो रात में आकर फसलों को चरकर चौपट कर देते हैं इसीलिए हम लोग इस सर्द हवा और ठंडक में अपने खेतों की रखवाली करते हैं लेकिन बीती रात्रि एकाएक छुट्टा आवारा पशुओं सांड का एक झुंड आ गया जो हम लोगों के ऊपर झपट पड़े किसी तरह से हम लोग भाग कर अपनी जान बचाई उन्होंने मांग किया है कि इन आवारा छुट्टा पशुओं को सरकार पकड़वा कर गौ आश्रय केंद्र में करवा दे जिससे जिससे कि हम लोगों की फसल भी बचे और हम लोगों पर छुट्टा आवारा पशु के हमले से बचें मोतीगंज थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों को यह छुट्टा आवारा पशु अपनी चपेट में ले कर घायल भी कर चुके हैं छुट्टा आवारा पशुओं के हमले से क्षेत्र के गांव के दो तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है, फिर भी शासन-प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है काफी गमजदा और डरे सहमे हुए मोहम्मद वकील ने संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया कि आज रात्रि में कई लोगों को मारकर सांड और छुट्टा पशुओं घायल कर देते हो सकता था उसमें किसी का मौत भी हो जाती है l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!