पुलिस ने क्षेत्र में अमन चैन व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या पैदल मार्च
1 min read
1,940 views
पुलिस ने क्षेत्र में अमन चैन व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या पैदल मार्च

मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस ने क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया पैदल मार्च क्षेत्रवासियों को किया जागरूक,
उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ आज शाम मोतीगंज बाजार सहित आधा दर्जन स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों बाजार वासियों तथा क्षेत्र वासियों को जागरूक करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया / बताया कि पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया कि आम जनता तथा बाजार वासियों क्षेत्र वासियों व्यापारियों की रक्षा करना और सुरक्षा देना पुलिस का कर्तव्य है इसीलिए प्रतिदिन पैदल गस्त कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और अपराधियों तथा अपराधिक किस्म के अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी हो तो मित्र पुलिस 24 घंटा आपके साथ है!
