नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कोतवाली के सामने दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, एक चोटिल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 789 views

कोतवाली के सामने दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, एक चोटिल

 

 

 

आर पी तिवारी

इटियाथोक (गोंडा) स्थानीय कोतवाली के सामने शिकायतकर्ता व आरोपित के स्वजनों के बीच झड़प हो गई / इस दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

मामला इटियाथोक कस्बे से जुड़ा हुआ है। कस्बा निवासी अकील कुरैशी ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा है कि मेरा भतीजा परसिया बहोरीपुर गांव स्थित कर्बला पर फातिया करने गया था। यहां एक बकरी का पैर रस्सी में फंसा हुआ था जिसे वह छुड़ाने लगा इसी बीच गांव के कुछ दबंग मौके पर आए और बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए भद्दी भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी दी,तथा उसे मारा पीटा जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। आरोप है कि थाने के सामने मौजूद दबंगों नें मुझे और मोहम्मद शमीम को मारा पीटा जिससे वह सदमे में आ गए और उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!