नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा में 1133 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

1 min read

 3,228 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /रविवार को बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व रामतेज पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था मिस्ट्री एजुकेशनल फाउंडेशन के द्वारा एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दस विद्यालयों के 1133 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
रामतेज पटेल स्मारक इंटर कॉलेज मोहनपुर असधा में 710 व बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 423 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिनको जूनियर और सीनियर दो वर्गों में बांटा गया है। परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु दर्जनों शिक्षक/शिक्षकों की तैनाती की गई थी।संस्था के डायरेक्टर इंजी. हनुमत पटेल ने बताया कि दोनो वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को रामतेज पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में आगामी
5 फरवरी को रविदास जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 200 अग्रणी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!