नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कार व बाइक एक्सीडेंट मैं भीषण दुर्घटना,कर्नलगंज निवासी अंशू की मौत,दूसरा ट्रामा रेफर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,895 views

जरवलरोड(बहराइच )युगनव टाइम्स लाइव / तेज रफ्तार से जा रही कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत में घायल हुए बाइक सवारों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा लखनऊ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। रविवार को घाघराघाट पुल पर हुए इस खतरनाक हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना बहराइच – लखनऊ हाइवे स्थित घाघराघाट पुल पर उस वक्त हुई जब लखनऊ की तरफ से आ रहे बाइक सवार सामने से जा रही कार से टकरा गए । बताया जा रहा है कि दोनो वाहनों की तेज रफ्तार चलते यह खतरनाक हादसा हुआ जिसमें अंशू उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र चिरेन निवासी नारायनपुर माझा चिथरिया की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसी गांव निवासी रवि पुत्र फूलचंद उम्र करीब 24 वर्ष को नाजुक हालत में ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अंशू और रवि लखनऊ में ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहे थे और रविवार को वह अपने गांव आ रहे थे, इसी दौरान घाघराघाट पुल पर यह हादसा हो गया। दुर्घटना में अंशू की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!