नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गो-तस्करी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार , 8 गोवंश लदा ट्रक बरामद

1 min read

 2,873 views

गो-तस्करी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार ,

8 गोवंश लदा ट्रक बरामद

 

 

 

अलावल देवरिया (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा गोवध व गौ तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन मे तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा के मार्गदर्शन मे थाना तरबगंज पुलिस पुलिस ने शनिवार को रानीपुर पहाड़ी से गो तस्करी करने वाले 3 नफर अभियुक्त को मय गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया। तरबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर पहुंचकर कासिम पुत्र नन्हे उम्र 28 वर्ष निवासी दढीहाल थाना टांडा जनपद रामपुर, जितेंद्र प्रताप सिंह पुत्र लाल सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम लोढिया घाटा थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा, गजाधर सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम कोहली जंगल थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा को 8 अदद गोवंश परिवहन में संलिप्त वाहन एक अदद ट्रक HR58C5789 मॉडल नंबर अशोक ली-लैण्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 37/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता के तहत सम्बन्धित धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!