प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
1 min read
633 views
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / पंडरी कृपाल के ग्राम बिशुनपुर बैरिया क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्रेयस्कर देव उर्फ गौरव सिंह व पंडरी कृपाल सीएचसी अधीक्षका डॉक्टर पूजा जयसवाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने मानसिक स्वास्थ्य और उनसे जुडी बीमारियों पर अपने विचार रखे और जनसामान्य को मानसिक विकार से जुड़ी भ्रांतियों से दूर रहने तथा दुआ के साथ साथ दवा भी कराने के लिए प्रेरित किया। डॉ0 नूपुर पॉल मनोचिकित्सक ने विभिन्न प्रकार के मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया वा जनसामान्य को मानसिक बीमारियां के लक्षणों के विषय में जानकारी दी – जैसे- नींद न आना, उलझन, घबराहट, मिर्गी के दौरे, डिप्रेशन, सिर में दर्द, चक्कर आना, आत्महत्या के विचार आना,अपने आप से बात करना, शक करना, भूत प्रेत की छाया दिखना, डर लगना, पढ़ाई में मन न लगना आदि के विषय में बताया। सीएचसी अधीक्षका डॉक्टर पूजा जायसवाल ने क्षेत्र से आए हुए लोगों को बताया कि मानसिक समस्याओं से बचने के लिए व्यक्ति को नींद 6 से 8 घंटे लेना जरूरी, प्रतिदिन व्यायाम, साफ सफाई,शुद्ध भोजन, धूम्रपान का सेवन न करना आदि का प्रयोग अपने जीवन में अपनाएं। जिससे मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है तथा उन्होंने शासन द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताकर जागरूक किया व चिकित्सकीय उपचार व परामर्श जारी रखने के लिए जिला चिकित्सालय, गोण्डा में (8 am to 2 pm) आने की तथा किसी मानसिक समस्या होने पर जिला चिकित्सालय के मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन नंबर 6392540889 पर वा राष्ट्रीय स्तर पर किसी मानसिक समस्या और अत्यधिक तनाव की स्थिति में टोल फ्री नंबर 14416 पर संपर्क करने की सलाह दी। शिविर में साइकेट्रिक नर्शिंग ऑफिसर कमला मिश्रा द्वारा मरीजों को औषधि वितरण किया गया,तुषार डेनियल द्वारा बी0पी0 व मधुमेह की जांच की गई। शिविर में डॉक्टर अजय वर्मा, साइकेट्रिक सोशल वर्कर उमेश भारद्वाज , ब्लॉक लेखा प्रबंधक रोहित शर्मा ,काउंसलर जितेंद्र व पी0एच्0सी0 के समस्त स्टाफ,आशा उपस्थित रहीं।
