नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

थैंक्यू सर : डायल 112 की टीम ने भटके हुए वृद्ध को परिवारजनों से मिलाया,लोगों ने की सराहना

1 min read

 1,397 views

थैंक्यू सर : डायल 112 की टीम ने भटके हुए वृद्ध को परिवारजनों से मिलाया,लोगों ने की सराहना

 

मोतीगंज (गोंडा )युगनव टाइम्स लाइव / मनकापुर में UP-112 की पुलिस ने 70 वर्षीय भटके हुए वृद्ध गंगा विश्वकर्मा जनपद देवरिया को परिजनों से मिलवाया।

परिजनों ने बताया कि जनपद देवरिया से ट्रेन द्वारा दिल्ली जा रहे थे,कि ये कहीं उतर गए थे और काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले। आज मनकापुर की PRV-3427 को लावारिस घूमते हुये मिले थे,जिन्हें आज उनके परिजनों को सूचना देकर सुपुर्द किया गया।

इस बात की लोगों में इतनी काफी चर्चा है की सभी पुलिसकर्मी अगर इसी तरह काम करने लगे तो कोई भी भूला बिछड़ा अपने परिवार से दूर नहीं रहेगा बहुत से बुजुर्ग लोग अपने घरों से भटक कर इधर-उधर चले जाते हैं ।जिससे परिवार के लोग काफी परेशान रहते हैं और रिश्तेदार व अन्य स्थानों पर ढूंढते रहते हैं। लेकिन पता नहीं चलता है। क्योंकि यह भटक कर बहुत दूर चले जाते हैं ऐसे ही अगर पुलिसकर्मी अच्छा कार्य करते रहें और भूले बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलवा दे रहे तो एक बहुत बड़ा काम है जो एक बहुत ही सराहनीय है परिवारजनों से मिलकर लोग काफी खुश हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!