नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सड़क दुर्घटनाओं का विवरण आईरैड एप में होगा दर्ज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 746 views

 

 

प्रशिक्षित किये गए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी

चार विभाग क्रमशः पुलिस,परिवहन, स्वास्थ्य,पीडब्ल्यूडी को दर्ज करनी होगी सूचना

 

गोण्डा ( युगनव  टाइम्स लाइव )सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एन आई सी गोण्डा में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश कुमार प्रजपति के निर्देशन में जिला रोलआउट मैनेजर फैसल फत्ताह के द्वारा आईरैड एप पर सड़क दुर्घटनाओं से सम्बन्धित विवरण की प्रविष्टि हेतु तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया | डेमो एप के माध्यम से दुर्घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण डेटा की प्रविष्टि कर के दिखाया गया तथा अधिकारियों को पुलिस विभाग द्वारा प्राप्त ऑनलाइन अनुरोध के उपरान्त त्रुटिरहित शत प्रतिशत डेटा फीड किये जाने हेतु सुझाव दिया गया।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विकसित एप का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारण का पता लगाकर उसके रोकथाम हेतु सम्बन्धित विभाग द्वारा आवश्यक सुधार किये जायेंगे। वर्तमान में पुलिस विभाग, परिवहन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुर्घटनाओं से सम्बन्धित सूचना दर्ज की जा रही है जिसमे पीडब्ल्यूडी को प्रशिक्षण प्रदान कराकर वांक्षित सूचना एप के माध्यम से भरे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रशिक्षण में लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खण्ड, निर्माण खण्ड 1 तथा निर्माण खण्ड 2 के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता तथा अन्य विभागीय कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!