नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जरूरतमंद की सेवा करना पुनीत कार्य –घनश्याम जयसवाल

1 min read

 1,126 views

जरूरतमंद की सेवा करना पुनीत कार्य –घनश्याम जयसवाल

 

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) जरूरतमंद की सेवा करना पुनीत कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने नगर पंचायत तरबगंज रामापुर में जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होने ने कहा की भीषण ठंड में जीवन ज्योति सेवा संस्था जरूरतमंद को कंबल वितरण कर सराहनीय कार्य किया है। समाज के और लोगों को जरूरतमंद की सेवा करने के लिए आगे आना होगा।रामापुर में सावरीदेवी, विमला देवी राजपती प्रेमलता, सुंदरपती, धर्मा,सुनीता ,सीता देवी ललिता, सुमित्रा ,सुशीला ,आयशा बानो, माधुरी, रंजू, किरण, जमुना प्रसाद ,सुंदरपता ,बिट्टू, ननकन्नी ,श्रीमती ,मीरा ,विमला ,रामदेव ,सरवन ,मोहर्रम अली आनंद प्रकाश ,बिंदेश्वरी, मीना, विमला देवी ,सहित सैकडों लोगो को कंबल वितरण किया गया।

जीवन ज्योति सेवा संस्था संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएन पाठक बताया हमारी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव टीएन द्विवेदी जनपद गोंडा मैं पहुंचकर भीषण ठंडी से लोगों को बचाने के लिए कंबल और गर्म कपड़े जरूरतमंद को भेट कर रहे हैं। हमारी संस्था ने राष्ट्रीय महामंत्री टीएन द्विवेदी ने ग्राम पंचायत रामापुर ग्राम पंचायत करनीपुर ग्राम पंचायत धौरहरा ग्राम पंचायत भोपतपुर ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में कैंप लगाकर हजारों लोगों को निशुल्क कंबल और वस्त वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!