घंटों रेलवे गेट बंद रहने से स्कूली बच्चे व आने जाने वाले को होती है परेशानी
1 min read
1,161 views
घंटों रेलवे गेट बंद रहने से स्कूली बच्चे व आने जाने वाले को होती है परेशानी

मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / गोंडा बस्ती रेल मार्ग पर स्थित मोतीगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग कभी-कभी घंटों बंद रहती है जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित अन्य राहगीरों को काफी परेशानी होती है
बुधवार को सुबह करीब 9 छात्र-छात्राएं अपने स्कूल जा रही थी इसी बीच गेट बंद हो गया और आधा घंटे से ऊपर तक गेट बंद रहा 3-4 ट्रेन निकलने के बाद गेट खोला गया तब जाकर छात्र-छात्राएं व अन्य लोग जा सके इस बारे में रेलवे गेटमैन से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी चाबी ट्रेन निकल जाने के बाद रेलवे स्टेशन मोतीगंज से आता है जो कंप्यूटराइज्ड सिस्टम है तभी गेट खोला जाता है बीच में गेट नहीं खुल सकता क्योंकि सारे सिस्टम स्टेशन से चलता है इसमें हम या कोई भी कुछ नहीं कर सकता अगर गेट बंद रहते हुए कोई भी व्यक्ति अगर गेट के इस पार से उस पार जाता है तो दुर्घटना घट सकती है इसीलिए सभी लोग सावधानीपूर्वक गेट खुलने का इंतजार करें गेट खुलने के बाद ही निकले जिससे दुर्घटना से बचा जा सके और सभी लोग रेलवे विभाग के नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरे को भी सुरक्षित रहने की सलाह दें।
वही व्यापार मंडल ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर इसी तरह समस्या बनी रही तो समस्त व्यापारियों के साथ हम रेलवे के उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे फिर भी नहीं सुधार हुआ तो धरना प्रदर्शन रेलवे स्टेशन का घेराव भी किया जाएगा मनोज कुमार गुप्ता ने हमारे संवाददाता को बताया कि जिसमें किसान संगठन के जिला महासचिव राघवेंद्र वर्मा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता गिरजा शंकर नाग उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल कोषा अध्यक्ष शिव बाबू गुप्ता संरक्षक बबलू कमलापुरी हिंदू समाज पार्टी के तहसील महामंत्री अरविंद सक्सेना उक्त धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
