नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बालिका सप्ताह का हुआ आगाज

1 min read

 1,604 views

आयोजित हुआ हस्ताक्षर/शपथ कार्यक्रम, 24 तक चलेगा अभियान

 

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य गिरिजा मिश्रा ने बैनर पर हस्ताक्षर कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र बढ़ने के साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 18 से 24 जनवरी तक बालिका सप्ताह के रूप में मनाया जाना है। जिला समन्वयक राजकुमार आर्य ने बताया कि बालिका सप्ताह के तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम में छात्राओं को पम्पलेट भी वितरित किया गया।

इस दौरान पंकज कुमार राव, चाइल्ड लाइन के प्रभारी आशीष मिश्रा, आरक्षी बबिता सिंह, सरिता, केस वर्कर निधि त्रिपाठी, स्टाफ नर्स विनीता पाण्डेय समेत अन्य ने हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!