एंबुलेंस में गूंजी किलकारी और ईएमटी और आशा ने रास्ते में कराया प्रसव
1 min read
673 views
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी और ईएमटी और आशा ने रास्ते में कराया प्रसव
आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। ईएमटी और आशा ने सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।विकासखंड पंडरी कृपाल क्षेत्र के सोना पार गांव की पद्मावती पत्नी पवन को बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 नंबर की एंबुलेंस बुलाई गई। गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही असहनीय पीड़ा होेने लगी। आशा ने ईएमटी किशन यादव व पायलट राजेश कुमार पाल के सहयोग से रास्ते में ही प्रसव कराया। उसके बाद प्रसूता व शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी कृपाल ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों को स्वस्थ बताया है।
