नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा है युवक बाइक लेकर नदी में गिरा, मौत

1 min read

 1,627 views

दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा है युवक बाइक लेकर नदी में गिरा, मौत

रियाजुद्दीन

नवाबगंज/ गोंडा युगनव टाइम्स लाइव

अयोध्या से गोंडा अपने दोस्त के घर जा रहा है युवक बाइक लेकर नदी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार जय चंद्र पांडे उर्फ गुड्डू पुत्र बिंदेश्वरी पांडे ग्राम पूरे सारी पांडे का पुरवा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस से अपने दोस्त के घर ढेमुआ घाट पुल से होते हुए गोंडा की ओर आ रहे थे। रास्ते में बाढ़ के कारण सड़क कटी हुई है। जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर नदी में चली गई जिससे जय चंद्र पांडे को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना मिलते ही ढेमुआ घाट चौकी प्रभारी प्रेमचंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जयचंद पांडे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई शिवपूजन पांडे ने बताया की जयचंद घर से अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए कह कर घर से निकला था। घटना के संबंध में ढेमआ घाट चौकी प्रभारी प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!