पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में अकेली महिला को दबंगो ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा हुई गम्भीर रूप से घायल।*
1 min read
405 views
*पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में अकेली महिला को दबंगो ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा हुई गम्भीर रूप से घायल।*
रिर्पोट. रमेश कुमार मिश्र…
तरबगंज गोण्डा।
तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत भानपुर में पेड़ काटने को लेकर विवाद होगया जिसमे अकेली महिला को दबंगो ने लाठी डन्डा वा धारदार हथियार से दोड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल होगई जिन्हे गम्भीर हालात मे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ तीन दिन तक भर्ती रही।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत भानपुर के मजरा दुल्मभी पुरवा निवासी रिंकी पत्नी साधू का दबंग राघवराम पुत्र रामदेव, अंजू पत्नी सतगुरू, अजय पुत्र ढ़ोढ़े वा मनीष पुत्र स्वामी निवासी उपरोक्त पेड़ काट रहे थे पीड़ित महिला के रोकने पर उपरोक्त दबंगो ने लाठी डन्डा आदि से दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे जिसमे महिला गम्भीर रूप से घायल होगई जिन्हे जिलास्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ उपचार चल रहा है।
पीड़ित महिला रिंकी ने बताया की साहब दबंगो ने जानसे मारने की नीयत से दौड़ा दौड़ाकर पीटा जिससे बेहोश होगई घर वालो ने अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ दूसरे दिन होश आया और मुकदमा भी नही लिखा गया जिससे मै बहुत परेशान हूँ थानाध्यक्ष कह रहे है की हम आपकी मदद नही करेगे।
इस प्रकरण पर थानाध्यक्ष तरबगंज मनोज पाठक ने बताया की जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हई थी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है अगर चोट गम्भीर है तो डक्टरी रिर्पोट के आधार पर धारा बढ़ाई जायेगी।
