नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु 9 टीमें गठित, आचार संहिता का कराएंगी अनुपालन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,213 views

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु 9 टीमें गठित, आचार संहिता का कराएंगी अनुपालन

 

 

 

गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) गोरखपुर – फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन – 2023 को लेकर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार द्वारा टीमों का गठन कर दिया गया है। इन टीमों द्वारा आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी टीमों का गठन किया गया है। टीमों का गठन इस प्रकार किया गया है।

जनपद स्तर पर गठित टीम में अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक को शामिल किया गया है। जबकि सभी तहसीलों में दो- दो टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम में उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को शामिल किया गया है जबकि दूसरी टीम में तहसीलदार व तहसील के समस्त थानाध्यक्षों को शामिल किया गया है। जनपद स्तर व तहसील स्तर सहित कुल 9 टीमों का गठन किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!