नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत, 21 जनवरी को

1 min read

 463 views

आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत, 21 जनवरी को

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी के आदेश के क्रम में 21 जनवरी,2023 को आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरणके सचिव श्री नितिन श्रीवास्तव, अपर जिला जज/एफटीसी-द्वितीय द्वारा बताया गया कि आगामी 21 जनवरी को आयोजित इस विशेष लोक अदालत की व्यापक सफलता हेतु अधिकाधिक संख्या में आर्बिट्रेशन वादों का निस्तारण कराया जायेगा। इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लोन तथा ब्याज की दर में नियमानुसार छूट देते हुए निस्तारित कराये जा सकते हैं, ताकि वादकारियों के मामले जल्दी समाप्त किये जा सकें। 21 जनवरी को जनपद न्यायालय में वादकारी आकर अपने आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित न्यायालय में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!