नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “स्वामी विवेकानंद जी की जयंती”मनाया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 441 views

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नंदिनी नगर नवाबगंज द्वारा “स्वामी विवेकानंद जी की जयंती”मनाया गया     

 

नवाबगंज गोण्डा,( युगनव टाइम्स लाइव ) सर्वप्रथम सह प्रांत प्रचारक मनोज जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके उपरांत दीप प्रज्वलित किया गया !

सैकड़ो की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मनोज जी ने कहा कि साथियों  हम सब जानते हैं कि हम यहां आज राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में उपस्तिथ हुए हैं। भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत 1984 में हुई। भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। स्वामी जी भारत में 19वीं शताब्दी के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति थे और युवाओं की शक्ति में दृढ़ विश्वास रखते थे। स्वामी विवेकानंद ने ऐसे दर्शन और आदर्शों को बढ़ावा दिया जो भारत देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। कम से कम 18 विभिन्न देश अपने युवाओं के सम्मान में विभिन्न दिनों पर युवा दिवस मनाते हैं। 1999 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया। युवा मन नई उमंगों, नये उत्साह, नई कल्पनाओं और नये विचारों से परिपूर्ण होता है। यह अवस्था उसके सपने बुनने और उन्हें साकार करने के लिए मार्ग तय करने की होती है। यही वह समय होता है जिसमें उसका भविष्य निर्धारण होता है और ऐसे समय किसी भी प्रकार की चूक उसके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देती है। प्रायः यह देखने में आता है कि युवा अपना लक्ष्य तय करके उस तक पहुंचने की दिशा में बड़े जोश के साथ कदम बढ़ाते जरूर हैं किंतु कुछ उचित मार्गदर्शन के अभाव में, कुछ विपरीत परिस्थितियों में और कुछ आरंभिक असफलताओं के चलते अपने लक्ष्य-पथ से भटक कर उन अंधेरी गलियों में खो जाते हैं जहाँ उन्हें अपना सम्पूर्ण जीवन अंधकारमय नजर आने लगता है। ऐसे युवाओं को समझना चाहिए कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए लक्ष्य का सही चयन पहली आवश्यकता होती है। लक्ष्य की प्राप्ति के प्रति दृढ़ संकल्प दूसरी आवश्यकता होती है और लगन के साथ सतत प्रयास तीसरी व अंतिम आवश्यकता होती है। जरूरत केवल अपनी प्रतिभा और अपनी सृजनात्मक क्षमता का सही दिशा में सही तरीके से उपयोग करने की होती है। विश्व में एक नहीं ऐसे अनेक उदाहरण हैं जो इस बात को दर्शाते हैं कि अत्यंत विपन्न अवस्था व विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य के प्रति बुलंद हौंसले रखने वाले और सतत संघर्ष करने वाले व्यक्तियों ने नये इतिहास रचे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में आनंद विभाग संगठन मंत्री ,कोमल जिला प्रचारक डॉ राजेश जिला संघचालक रविन्द्र जिला कार्यवाह, आशुतोष शाह  जिला प्रचार प्रमुख,  राम बहादुर खंड संघचालक,  राम सुंदर  नगर संघचालक ,  विकल्प नगर प्रचारक,  आनंद , गोविंद शाह, रितिक ,शिवम, शिवाजी,  संजय अग्रवाल , विवेक गांधी,  आकाश मद्धेशिया, अजय गुप्ता, सहित सैकड़ों युवा संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!