नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 459 views

सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता 

50 फिट की बैनर होर्डिंग बना चर्चा का विषय लोग ले रहे हैं सेल्फी

 

विश्नोहर पुर ( गोंडा) सांसद कैसरगंज और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर सुबह से ही उनके आवास पर जन्म दिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।उनके जन्मदिन के अवसर पर नंदिनी नगर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। लगभग 09:30 पर उनका काफिला नंदनी नगर महाविद्यालय के लिए रवाना हुआ। प्रसिद्ध पहलवान वीर बाबा मंदिर में दर्शन करने के बाद थाना मोड पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उन्हें माला पहनाकर जन्म की बधाई दी। 

भाजपा नेता और समाजसेवी गिरिजेश तिवारी, शेखर हास्पिटल के प्रबंधक डॉ विनोद त्रिपाठी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सांसद को बुके देकर और 21 किलो की माला पहनाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद ने सबका अभिवादन किया और धन्यवाद किया। इसके बाद सांसद का काफिला नंदनी नगर के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर अनिल सिंह, विनोद तिवारी, मनोज तिवारी, कलीम, परशुराम, धर्मेंद्र, पप्पू, सुजान तिवारी, मनोज तिवारी, गुड्डू, विजय बहादुर यादव, नंनदू, बहादुर, पीके, राजेन्द्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इस बीच शेखर हास्पिटल के सौजन्य लगाई गई 50 फीट की होर्डिंग चर्चा का विषय बनी रही लोग होर्डिंग के सामने लोग सेल्फी लेते नजर आये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!