कानून का पालन करे – करुणाकर पाण्डेय
1 min read
435 views
गोंडा युगनव टाइम्स लाइव नवाबगंज के नए थाना इंचार्ज के तौर पर इंस्पेक्टर करुणाकर पांडेय ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को कानून व्यवस्था का पालन करना होगा। निरपराध व्यक्ति को कोई परेशान ना करें, कानून आम जनमानस के साथ साये की तरह खड़ा रहेगा।
थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी का खरगूपुर थाने पर ट्रांसफर हो जाने के बाद इटियाथोक से आए नये थाना प्रभारी इंस्पेक्टर करुणाकर पांडेय ने थाने का चार्ज संभाला। इस मौके पर अपने सहकर्मियों और लोगों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने और आम जनमानस को किसी तरह की समस्या ना हो इसका विशेष ख्याल रखने को कहा। अपराधियों में कानून का खौफ और आमजनता में भरोसा कायम रखना उद्देश्य बताया।
इससे पूर्व थाना प्रभारी रहे अरुण कुमार द्विवेदी को थाने के लोगों ने फूल माला पहनाकर विदाई दिया। थानाध्यक्ष विदाई समारोह में मनकापुर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे, दरोगा पवन गिरी सुनील कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज योगेश प्रताप, सरयू घाट चौकी इंचार्ज अभिषेक पाण्डेय कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार रमन, सुनील सिंह, विवेक मौर्या दीवान, अखिलेश सिंह और अखिलेश चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
