नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रियंका गांधी ने कहा थैंक्यू ,जनपद से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में हुये शामिल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 541 views

प्रियंका गांधी ने कहा थैंक्यू ,जनपद से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में हुये शामिल

 

अशफाक आलम

गौरा ( गोंडा )जनपद से कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता व पदाधिकारी कांग्रेश की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए l जहां कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने गोंडा से गए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया ।जहाँ कार्यक्रम में जाने की अगुवाई कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार मिश्र ,शिवकुमार द्विवेदी, अभिषेक तिवारी,सुरेश गौतम ,त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रदुम्मन शुक्ल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत यात्रा को सफल बनाने के लिए पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार से ही शुरू हो चुका है गाजियाबाद के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली इस यात्रा का तीसरा दिन है l कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा को प्रदेश की जनता द्वारा अपार जनसमर्थन मिल रहा है l जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं l भारत जोड़ो यात्रा को किसानों का समर्थन भी मिल रहा है l देश के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू होने वाली कांग्रेश की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में जाकर खत्म होगी और इस यात्रा की लगभग आधी दूरी तय हो चुकी है l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!