नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दो दिवसीय कुश्ती दंगल किया गया आयोजन

1 min read

 364 views

 राजस्थान व बनारस मुकाबला रहा बराबर

 

आर पी तिवारी

इटियाथोक (गोण्डा)युगनव टाइम्स लाइव / भीखम पुरवा के वेद पाठशाला में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल के प्रथम दिवस का शुभारम्भ गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा ने प्रधान पारासराय व पूर्व प्रधान मध्यनगर के साथ पूजन अर्चन कर व फीता काटकर किया। प्रथम मुकाबला शैतान सिंह राजस्थान का मोनू पहलवान बनारस से हुआ, जो बराबर रहा। दूसरा मुकाबला बग्गड़ पहलवान बिहार और अमित यादव गाजीपुर के मध्य हुवा जिसमे अमित यादव विजेता रहे। तीसरा मुकाबला प्रवीण बहराइच व जितेंद्र अयोध्या के बीच हुवा जो बराबर पर रहे। चौथा मुकाबला शैतान सिंह राजस्थान एवं बाबा बालकदास अयोध्या के बीच हुवा जिसमे बाबा ने शैतान को लगातार कई पटकनी देकर परास्त किया। पांचवे मुकाबले में नेपाल के हरिहर थापा और हरियाणा के हलचल पहलवान के बीच हुवा जिसमे थापा विजई हुए। छठवा मुकाबला मोनू बनारस व धर्मेंद्र पहलवान दिल्ली के बीच हुवा जो बराबर पर रहे। सातवां मुकाबला प्रवीण बहराइच व वकील गाजीपुर के बीच हुवा जो बराबरी पर रहा। आठवा मुकाबला बग्गड़ पहलवान बिहार और हलचल पहलवान पंजाब के मध्य हुआ जो बराबरी पर खत्म हुवा। अंतिम मुकाबला हैप्पी पहलवान हरियाणा व धर्मेंद्र पहलवान दिल्ली के बीच हुआ जो बराबरी पर समाप्त हुआ।दोपहर 1:00 बजे से शुरू हुए दंगल में शाम 4:00 बजे तक कुल 10 मुकाबले हुए। पहलवानों के बीच हुए रोचक मुकाबलों को देखने के लिए भारी संख्या में पुरुष, महिला व बच्चे मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड भी दर्शकों को डिगा नहीं सकी। इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा, राकेश यादव, शुशील नायक, अशोक वर्मा, संतबख्स सिंह, श्रवण वर्मा, दिलीप गुप्ता, रोहणीनंदन मिश्रा, मगधू प्रसाद समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। टेक्निकल कोच के तौर पर उन्नाव के पहलवान चंद्रराम तिवारी व रेफरी के रूप में बाबा बालकराम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!